Kanpur News: कानपुर में मरम्मत कार्यों के लिए आज सात उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिससे गोविंदनगर और मेस्टन रोड जैसे प्रमुख इलाकों में कटौती होगी।
कानपुर में मरम्मत कार्य के लिए केस्को गुरुवार को भी सात उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इस कारण शहर के करीब एक दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गोविंदनगर उपकेंद्र से एचटी पोल लगाने के लिए सुबह 11:00 से दोपहर एक बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे विनोबानगर, पीली, लाल व हरी कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
पॉलीमर उपकेंद्र से भी एचटी पोल लगाने के कार्य के लिए दोपहर 12:00 से दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे ओल्ड सेक्टर-सी क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। खास बाजार से केबल डालने के लिए सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे न्यू-26 मेस्टन रोड क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा भी अन्य उपकेंद्रों से अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा।