फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसा शिकंजा: काम लटकाने पर केईई कंपनी पर फिर गिरी बिजली, केस्को ने लगाया एक करोड़ का जुर्माना, पढ़ें मामला

Fri, 09 May 2025 11:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए आरडीएसएस योजना के काम केईई कंपनी को सौंपे गए थे। तय समय से अधिक लगाने के साथ ही अभी काम पूरा नहीं किया गया है। इसीलिए कंपनी पर तीसरी बार जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
बिजली के तारों की मरम्मत करते बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में बिजली आपूर्ति सुधार के काम कर रही कंपनी कृष्णा इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग (केईई) पर लेटलतीफी के चलते एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत केस्को ने 475 करोड़ की लागत वाले कार्य वर्ष 2022 में कंपनी को सौंपे थे। नवंबर 2024 में कार्य पूरे होने थे, लेकिन कंपनी अभी तक सिर्फ 65 फीसदी काम ही कर पाई है। लापरवाही बरतने पर केस्को कंपनी पर पहले भी दो बार जुर्माना लगा चुका है।

विज्ञापन

आरडीएसएस के तहत कंपनी को अंडरग्राउंड केबल बिछाने, एबी केबल, 11केवी केबल, ओवरहेड में एक्सएलवी केबल और लंबे फीडरों को छोटा करने जैसे काम करने हैं। कंपनी के काम की गति को देखते हुए अभी इनके पूरा होने में छह माह का समय और लग सकता है। केस्को ने समय पर काम खत्म नहीं करने पर बीते साल दिसंबर में कंपनी पर 2.10 करोड़ रुपये और जनवरी में 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। अब 7 मई को तीसरी बार एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस प्रकार अब तक कंपनी पर कुल 4.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लग चुका है।

Trending Videos

आरडीएसएस व बिजनेस प्लान में 300 करोड़ हो चुके हैं खर्च
बिजली व्यवस्था सुधार के लिए जारी आरडीएसएस व बिजनेस प्लान में अभी तक 300 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हो चुके हैं। आरडीएसएस के तहत केबल बिछाने और लंबे फीडरों को छोटा करने से जुड़े काम 55 फीसदी तक पूरे हो चुके हैं। बिजनेस प्लान में वितरण ट्रांसफार्मर, एलटी टेनलेस लगाने, 11 हजार क्षमता वाले टूल बॉक्स और 96 नए ट्रांसफार्मर लगाने के काम किए गए हैं।
विज्ञापन

बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए आरडीएसएस योजना के काम केईई कंपनी को सौंपे गए थे। तय समय से अधिक लगाने के साथ ही अभी काम पूरा नहीं किया गया है। इसीलिए कंपनी पर तीसरी बार जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने और समय की मांग को लेकर पत्र दिया था, उस पर निर्णय उच्च अधिकारी लेंगे।  -गेयज भूषण मिश्र, अधिशासी अभियंता, केस्को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें