फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में चार नए मॉड्युलर ओटी और शुरू होंगे, कैंसर और अन्य संबंधित ऑपरेशन में नहीं रहेगी वेटिंग

Fri, 09 May 2025 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ ने बताया कि आम ऑपरेशन तो हो रहे हैं, लेकिन कैंसर, बच्चों की सर्जरी में समय अधिक लगता है। दिन में ओटी में एक ही ऑपरेशन हो पाता है।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कैंसर, बालरोग और दूसरे सुपर स्पेशियलिटी संबंधित ऑपरेशन में अब वेटिंग नहीं रहेगी। हैलट के सर्जरी विभाग में चार नए मॉड्युलर ओटी शुरू होंगे। इस तरह सर्जरी विभाग में कुल मॉड्युलर ओटी की संख्या आठ हो जाएगी। अभी तक सुपर स्पेशियलिटी संबंधित ऑपरेशन में तीन से चार महीने की प्रतीक्षा सूची है।

विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि आम ऑपरेशन तो हो रहे हैं लेकिन कैंसर, बच्चों की सर्जरी में समय अधिक लगता है। दिन में ओटी में एक ही ऑपरेशन हो पाता है। डॉ. मौर्या ने बताया कि दो सप्ताह में नए मॉड्युलर ओटी में ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। इससे प्लास्टिक सर्जरी संबंधित तथा गैस्ट्रो और कैंसर से संबंधित ऑपरेशन की संख्या बढ़ जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

अभी तीन से चार महीने की रहती है वेटिंग
ओटी की संख्या बढ़ने पर मैग्जिलो फेशियल तथा अन्य दंत रोगों से संबंधित ऑपरेशन भी सर्जरी विभाग में होंगे। सीनियर पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया कि अभी तीन से चार महीने की वेटिंग रहती है। डॉ. मौर्या ने बताया कि सामान्य रोगों के ऑपरेशन में कोई प्रतीक्षा सूची नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें