जमीन बेचने को किसानों को समझाते केडीए के अधिकारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी परियोजना के लिए गुरुवार को केडीए की 21 किसानों से 3.2 हेक्टेयर जमीन खरीदने पर सहमति बनी। भूमि बैंक अनुभाग की टीम ने प्रस्तावित गांव गंगपुर चकबदा, सिंहपुर कछार, हिंदूपुर और संभरपुर जाकर अब तक प्राधिकरण के पक्ष में भूमि की रजिस्ट्री नहीं करने वाले काश्तकारों से बात की।
विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 55.0709 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जा चुकी है। इसमें ग्राम समाज की 7.934 हेक्टेयर भूमि है। आपसी सहमति के आधार पर 42.1 हेक्टेयर भूमि खरीदकर 312 करोड़ रुपये का भुगतान काश्तकारों को किया गया है। वर्तमान में भी 2.1 हेक्टेयर भूमि के क्रय की प्रक्रिया चल रही है। जिन काश्तकारों ने केडीए को जमीन नहीं बेची है।