फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लखनऊ अग्निकांड के बाद KDA का एक्शन, बेसमेंट में संचालित 16 कोचिंग सील, सचिव बोले- अभियान जारी रहेगा

Tue, 23 Jun 2026 01:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लखनऊ हादसे के बाद केडीए ने काकादेव कोचिंग मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए मानकों का उल्लंघन करने वाले 16 बेसमेंट कोचिंग सेंटर सील कर दिए। अब तक कुल 31 अवैध संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
केडीए ने सील की कोचिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने काकादेव की कोचिंग मंडी में मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन

केडीए सचिव अभय कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने उन सभी कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया, जो बिना सुरक्षा मानकों के बेसमेंट में संचालित हो रहे थे। जैसे ही केडीए की टीम काकादेव पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने मानकों को ताक पर रखकर बेसमेंट में चलाई जा रही 16 कोचिंग संस्थाओं को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

विज्ञापन

http://



सचिव बोले- अभियान जारी रहेगा

कार्रवाई की आहट मिलते ही कई कोचिंग संचालक अपने संस्थान बंद करके मौके से भाग खड़े हुए। केडीए सचिव अभय कुमार पांडे ने बताया कि यह अभियान अभी थमेगा नहीं। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 31 अवैध निर्माण और बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों को सील किया जा चुका है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का सघन अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें