फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कछार क्षेत्र में केडीए की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध निर्माण किए सील, 18 काश्तकारों से जमीन भी खरीदी

Sat, 21 Mar 2026 03:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News:कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए कछार क्षेत्र में दो निर्माणों को सील कर दिया। साथ ही एक अन्य मामले में सील तोड़कर दोबारा निर्माण करने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
केडीए ने कछार क्षेत्र में दो अवैध निर्माण सील किए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए कछार क्षेत्र में दो निर्माणों को सील कर दिया। साथ ही एक अन्य मामले में सील तोड़कर दोबारा निर्माण करने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में जोन-1बी के प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को गंभीरपुर कछार और सिंहपुर कछार क्षेत्र में कार्रवाई की। सिंहपुर कछार के बाजार रोड पर करीब 1500 वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को सील किया गया। वहीं आराजी संख्या-812 में लगभग 100 वर्गमीटर में बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण को भी बंद कराया गया। अधिकारियों के अनुसार दोनों ही निर्माण बिना अनुमति के किए जा रहे थे। पहले नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित लोग चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखे हुए थे, जिसके चलते यह सख्त कार्रवाई की गई। सील किए गए परिसरों को बिठूर थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए जमीन खरीदी
केडीए ने न्यू कानपुर सिटी योजना के तहत 18 काश्तकारों से 0.6491 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। इसके बदले काश्तकारों को सर्किल रेट के चार गुना मूल्य पर कुल 4,46,54,791 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट दिए गए। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निर्माण से पहले मानचित्र की स्वीकृति जरूर लें, ताकि भविष्य में कार्रवाई से बचा जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें