फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केडीए ने 1.47 अरब की जमीन कराई कब्जामुक्त, दो निर्माणाधीन भवनों पर की सीलिंग की कार्रवाई

Tue, 11 Feb 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बारासिरोही, मिर्जापुर में कानपुर विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाया। मानकों के विपरीत निर्माण पर दो निर्माणाधीन भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
केडीए ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने स्वामित्व वाली करीब चार हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए मंगलवार को कानपुर विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1.47 अरब की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। मानकविहीन निर्माण पर दो निर्माणाधीन भवन भी सील किए गए।
विज्ञापन


विशेष कार्याधिकारी डाॅ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में केडीए की टीम ने बारासिरोही में करीब 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर किए गए कब्जे हटाते हुए स्थायी व अस्थायी निर्माण, बाउंड्रीवॉल जेसीबी से गिरवाए। इलाके में 2500 वर्ग मीटर और मिर्जापुर में पांच हजार वर्ग मीटर भूमि भी कब्जा मुक्त कराई गई। जोन दो में विनायकपुर निवासी राम सेवक पाल व काकादेव, एल ब्लॉक, नवीननगर में रुचि और राजीव अग्रवाल के निर्माणाधीन भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

केडीए ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
यहां मानकों के विपरीत अवैध निर्माण किया जा रहा था। कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी चोरी-छिपे निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल जोन-2 के सीबी पांडेय, भूमि बैंक अनुभाग के मौजीलाल, रामलाल, रमेश प्रजापति, मनोज कुशवाहा व थाना कल्याणपुर की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें