फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंचे केडीए प्रवर्तन दस्ते पर हमला, दरोगा और सिपाही से अभद्रता

Sat, 29 Nov 2025 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: देहली सुजानपुर में अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंचे केडीए प्रवर्तन दस्ते पर हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों ने जेसीबी के शीशे तोड़ दिए और बैटरी उठा ले गए।
विज्ञापन
केडीए प्रवर्तन दस्ते पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेली सुजानपुर में शनिवार को अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंचे केडीए प्रवर्तन दस्ते पर लोगों ने हमला कर दिया। पथराव में जेसीबी के शीशे टूट गए, चालक भी घायल हो गया। इसके बाद बैटरी निकाल ले गए। मौके पर पहुंचे दरोगा और सिपाही से अभद्रता की। टीम ने खेतों में भागकर जान बचाई। शाम को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


केडीए जोन - 4 (भूमि बैंक) की जोनल प्रभारी अधिकारी डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि दहेली सुजानपुर स्थित अरबन सीलिंग की आराजी संख्या 1696 के 3584.15 वर्गमीटर और आराजी संख्या - 1697 के 2867.90 वर्ग मीटर पर दो महीने से कब्जा किया जा रहा था। यह जमीन विकास प्राधिकरण की है। उन्होंने नोटिस भी दिया था। इसके बाद भी अवैध कब्जेदारों ने बाउंड्री, गेट, शटर लगाने के साथ ही स्लैब भी डाल लिया था। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे केडीए प्रवर्तन दस्ता में शामिल अमीन अंकुर पाल, प्रदीप कुमार, राजस्व विभाग के लेखपाल आलोक सहित अन्य कर्मचारी आदि पहुंचे।

विज्ञापन

जेसीबी के शीशे टूटे - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि वहां जयकरन, नीलम गुप्ता सहित कई लोग अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहे थे। वहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करते ही मनोज गुप्ता की पत्नी ममता, राजू गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता, अंकित गुप्ता, राहुल गुप्ता, सनी गुप्ता, सूरज गुप्ता आदि ने केडीए टीम से अभद्रता शुरू कर दी। ईंट–पत्थर फेंककर जेसीबी का शीशा तोड़ दिया और बैटरी निकाल ले गए। इसमें जेसीबी चालक घायल हो गया। सभी लाेगों ने खेतों की तरफ भाग कर जान बचाई। सूचना पर सनिगवां चाैकी से दरोगा और सिपाही पहुंचे तो हमलावरों ने उनसे भी अभद्रता की। सिपाही का कॉलर पकड़कर धमकाया। चकेरी और सेन पश्चिमपारा थाने का फोर्स आने पर हमलावर भाग गए। जोनल प्रभारी अधिकारी डॉ. अर्चना शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें