केडीए ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कटरी ख्यौरा, बनियापुरवा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की। जोन-1बी के प्रभारी विशेष कार्य अधिकारी डॉ रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि कटरी ख्यौरा, बनियापुरवा में पानी की टंकी के पास करीब 11 बीघा में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी जिसे तीन बुलडोजरों से ध्वस्त कराया गया। प्रतापपुर हरी, संडीला और नवाबगंज के पास 3500, 2500 और 1000 वर्गमीटर में हो रही प्लाटिंग चिह्नित कर संबंधित विकासकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।