फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिनगवां में तीन आराजियों की जमीन पर था कब्जा, केडीए ने कराई मुक्त

Sat, 24 Oct 2026 07:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केडीए ने कब्जा मुक्त कराई जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केडीए ने बिनगवां में शनिवार को अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 3000 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। खाली कराई गई जमीन की कीमत 3.60 करोड़ रुपये आंकी गई है। जोन तीन की तहसीलदार डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि इनमें आराजी संख्या 268 में 500 और 729 में 1000 वर्ग मीटर जमीन है। जबकि आराजी संख्या 737 में 1500 वर्ग मीटर जमीन है। इन सभी पर क्षेत्रीय लोगों ने कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन


कब्जेदारों ने अवैध रूप से बाउंड्री और कमरों के निर्माण करा लिए थे। कई बार इन्हें गिराकर जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई। इसके बावजूद इन लोगों ने कब्जे खाली नहीं किए। इस पर शनिवार को जेसीबी चलवा कर अवैध निर्माण धवस्त करा दिया गया। खाली कराई गई जमीन पर दोबारा कब्जा न हो इसके लिए प्री-कास्ट बाउंड्री से उसे सुरक्षित कराया गया । कार्यवाही के दौरान अमीन, लेखपाल, सेन पश्चिम पारा थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें