केडीए ने बुधवार को ग्वालटोली में बुलडोजर चलाकर तीन मकान ध्वस्त किए। तीनों विकास प्राधिकरण की जमीन पर बने थे। इसी मोहल्ले में अवैध रूप से बने चार और मकानों को गिराकर जमीन खाली कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
केडीए के विशेष कार्याधिकारी व भूमि बैंक जोन - 1 के प्रभारी बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ग्वालटोली थाने से करीब 200 मीटर दूर अहिराना में भवन संख्या 12/ 298 और 12/ 298 केडीए की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बने हैं।
इस जमीन पर अरविंद यादव, रामकुमार यादव, श्रवण मकान बनाकर सपरिवार रह रहे थे। ध्वस्तीकरण आदेश जारी होने के बावजूद मकान खाली नहीं किए गए थे। दोपहर में ग्वालटोली पुलिस के सहयोग से इन मकानों को खाली कराकर बुलडोजर चलाया गया। वहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने चार अन्य मकान भी ध्वस्त किए जाएंगे।