फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में सावन पर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती, श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

Mon, 10 Aug 2026 07:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूप नगर स्थित प्रसिद्ध कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा महाकालेश्वर का दिव्य भस्म स्नान और भस्म आरती संपन्न हुई। सुबह चार बजे हुई भस्म आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपनगर स्थित प्रसिद्ध दरबार कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में सावन के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा महाकालेश्वर का अत्यंत दिव्य भस्म स्नान एवं भस्म आरती का आयोजन संपन्न हुआ। भोर तड़के 4:00 बजे आयोजित इस दिव्य भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र शास्त्री ने बताया कि सोमवार को आयोजित यह विशेष भस्म आरती भक्तों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए की गई। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, जो भी श्रद्धालु प्रातः काल बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

भोर 4 बजे उमड़े सैकड़ों भक्त, भक्तिमय हुआ माहौल

प्रातः बेला में आयोजित इस भव्य आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान 'हर-हर महादेव' और 'जय महाकाल' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें