जूनियर डॉक्टरों और गार्ड के बीच भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
कानपुर में जीएवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में शुक्रवार की आधी रात को जूनियर डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक और मारपीट हुई। इस घटना से अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामला बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड आकाश का आरोप है कि रात के समय कुछ जूनियर डॉक्टर वहां पहुंचे और जबरन बैरिकेडिंग हटाने का दबाव बनाने लगे। जब गार्ड ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए मना किया, तो डॉक्टर आगबबूला हो गए। आरोप है कि डॉक्टरों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि गार्ड के साथ मारपीट भी की।