सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
20 अक्तूबर को बैग में जेवर और नकदी रखी थी। 21 अक्तूबर को भी सामान मौजूद था, लेकिन 22 अक्तूबर को बैग खोलकर देखने पर जेवर और नकदी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।