फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुराना सोना बेचने वालों को 1% ज्यादा भाव देंगे कारोबारी, रोजी-रोटी बचाने की गुहार

Sun, 17 May 2026 07:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नयागंज स्थित सर्राफा कमेटी कार्यालय में रविवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल और सराफा कारोबारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में सराफा व्यापार से जुड़े कारोबारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सर्राफा कारोबारियों ने देशहित और अपने व्यापार के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। कानपुर सर्राफा कमेटी, नयागंज के कार्यालय में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि वे प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हैं, लेकिन लाखों परिवारों की रोजी-रोटी की रक्षा के लिए गहनों की बिक्री पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगनी चाहिए।

विज्ञापन

पुराना सोना बेचने वालों को मिलेगा ज्यादा दाम
बैठक के दौरान कारोबारियों ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार हैं। यदि कोई ग्राहक अपना पुराना सोना बेचने आता है, तो कारोबारी उसे बाजार भाव से एक प्रतिशत ज्यादा भाव देने को तैयार हैं। इससे बाजार में सोने की लिक्विडिटी बनी रहेगी और नया सोना आयात करने की जरूरत कम पड़ेगी।

बुलियन पर रोक मंजूर, पर गहनों पर मिले राहत
उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में सोना न खरीदने की अपील का पूर्ण समर्थन करते हैं। हम वायदा करते हैं कि कारोबारी बुलियन (सोने के बिस्किट/ईंट) की खरीद-बिक्री नहीं करेंगे, लेकिन गहनों की बिक्री को इससे बाहर रखा जाए। इस व्यवसाय से लाखों कारीगर और छोटे व्यापारी जुड़े हैं, जिनके सामने पाबंदी की स्थिति में भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

http://



6 सूत्रीय मांग पत्र और प्रदेश अध्यक्ष का भरोसा
बैठक के समापन पर व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद मुकुंद मिश्रा ने आश्वासन दिया कि इन मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल देश के हर व्यापारी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें