फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ चोरीकांड: 29 कदम नापकर में दबाई थी चांदी, तीन गड्ढों से मिला 24 किलो माल, अब कस्टडी रिमांड की तैयारी

Wed, 30 Sep 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नानाराव पार्क में 24 किलो चांदी गड्ढों में छिपाकर दबाने और फिर कदम नापकर उसे बरामद कराने वाले शातिर चोर के कारनामे ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। चटाई मोहाल के सराफ किशोर सिंह के घर से 75 लाख रुपये मूल्य की 30 किलो चांदी और नकदी चोरी करने वाले एमसीए पास आरोपी सुधांशु अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चांदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नानाराव पार्क में गड्ढे खोदकर 24 किलो चांदी दबाना और फिर सुरक्षित निकालकर चोर ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। शातिर ने 29 कदम गिनकर जब पुलिस को चांदी बरामद कराई तो वहां मौजूद अधिकारी भी चौंक गए। एसीपी अमित कुमार पांडे ने बताया कि एमसीए पास चोर सुधांशु की याददाश्त काफी तेज थी जहां उसने बताया वहीं से चांदी बरामद कराई।

विज्ञापन

अब नकदी बरामद करने के लिए पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड की तैयार कर रही है। चटाई मोहाल निवासी सराफ किशोर सिंह के घर से करीब 75 लाख कीमत की 30 किलो चांदी चोरी हो गई थी। पीड़ित ने 18 सितंबर को अलमारी खोली तब चोरी का पता चला। पुलिस ने मोहल्ले के एमसीए पास सुधांशु अग्रवाल को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर चांदी बरामद की थी।

पुलिस के हाथ कुल 24 किलो चांदी लगी
एसीपी ने बताया कि सुधांशु पुलिस को लेकर पार्क गेट पर पहुंचा। उसने 29 कदम गिने। वहीं पहले गड्ढे से आठ किलो चांदी बरामद कराई। उसी गड्ढे से 22 कदम आगे चला फिर दूसरे गड्ढे से 10 किलो चांदी बरामद कराई। फिर सुधांशु ने एक पेड़ दिखाते हुए चार हाथ छोड़कर खोदाई के लिए कहा। तीसरे गड्ढे से शेष छह किलो चांदी बरामद कराई। इस तरह पुलिस के हाथ कुल 24 किलो चांदी लगी।
विज्ञापन

परेशान घूम रहा था, गेट खुला मिला तो उड़ा दी चांदी
सुधांशु ने पुलिस को बताया कि उसने कोई रेकी नहीं की बल्कि परेशानी की हालत में घूम रहा था तभी उसे सराफ का गेट खुला मिल गया। भीतर गया तो कमरा भी खुला हुआ मिला था। कमरे में पहुंचा तो अलमारी के बगल में ही उसकी चाबी भी रखी मिली। अलमारी खोलते ही सामने चांदी रखी मिली। चांदी लेकर वह निकल गया। एसीपी ने बताया कि शेष चांदी और नकदी का पता लगाने के लिए उसकी पीसीआर की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें