जीतो कानपुर का छेड़ा वृक्षारोपण अभियान
- फोटो : amar ujala
शहर को पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध और हरित बनाने की दिशा में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) कानपुर ने एक सराहनीय कदम उठाया है। संस्था द्वारा रविवार को सुबह आठ बजे आनंदपुरी पार्क में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान की बागडोर जीतो लेडीज विंग की लीडरशिप ने संभाली। कार्यक्रम में अनु जैन चेयरपर्सन, प्रीति बेताला संयोजक और जयश्री जैन सह-संयोजक की सक्रिय भूमिका रही। यह पूरा आयोजन मनीष कटारिया चेयरमैन, जीतो कानपुर और अमित जैन चीफ सेक्रेटरी, जीतो कानपुर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।