फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जनता जनार्दन अभियान…ज्वाला पार्क में लगा विशेष शिविर, महापौर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए निर्देश

Sun, 05 Oct 2025 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ज्वाला पार्क में  अमर उजाला जनता जनार्दन अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर में महापौर प्रमिला पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महापौर ने दो दशक से पार्क पर हुए अवैध कब्जे को तत्काल तोड़ने का निर्देश जोनल अधिकारी सीपी सिंह को दिया।
विज्ञापन
अमर उजाला जनता जनार्दन अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अमर उजाला के जनता जनार्दन अभियान के तहत रविवार को अजीतगंज वार्ड के अंतर्गत बाबा कुटी स्थित ज्वाला पार्क में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महापौर प्रमिला पांडेय और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन

शिविर के दौरान, जिस ज्वाला पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी पार्क के एक हिस्से में दो दशक से भी ज्यादा समय से अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए तीन घरों का मामला सामने आया। महापौर प्रमिला पांडेय ने इस अवैध कब्जे को गंभीरता से लेते हुए, जोन-तीन के जोनल अधिकारी सीपी सिंह को तत्काल अवैध कब्जे तोड़ने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें