कालपी रोड चार खंबा कुआं चौराहे पर लगा जाम
- फोटो : amar ujala
देर रात तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम में एंबुलेंस और सरकारी अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे। यह समस्या बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव और एकदम से लोगों के निकलने की वजह से आई। पुलिस और ट्रैफिक के सिपाहियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
वीआईपी रोड पर देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद लगा भीषण जाम
- फोटो : amar ujala
गोविंदपुरी नए पुल पर खराब हुआ लोडर
बारिश के बाद गोविंदपुरी नए पुल पर लोडर खराब हो गया, जिसके चलते दूसरे वाहन भी फंस गए। कुछ ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने पहले निकलने के चक्कर में जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। इस जाम में निजी अस्पताल की तीन एंबुलेंस भी फंस गई थी। पुलिसकर्मियों और राहगिरों ने उनको निकलवाया।