बारिश से सीसामऊ नाला ओवरफ्लो हो गया कई वाहन पानी में फंसे.
- फोटो : amar ujala
ग्वालटोली, खलासी लाइन, विजयनगर, शास्त्रीनगर सहित शहर से लेकर दक्षिणी क्षेत्र के 50 से ज्यादा मोहल्ले जलमग्न हो गए। बारिश बंद होते ही फजलगंज, शास्त्रीनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जाम लगा। शाम चार बजे के बाद शहरभर में हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के नालों, नालियों की सफाई के दावों की पोल खोल दी।
तिलक नगर में मूसलाधार बारिश के बाद हुए जल भराव में धीरे धीरे रेंगते हुए निकले वाहन
- फोटो : amar ujala
घरों में भर गया सीवर का पानी
बरसात शुरू होने के बाद सीसामऊ नाले का गेट खोलने में देर करने की वजह से वीआईपी रोड पर चार-पांच फीट तक पानी भर गया। जलभराव के बीच जल्दी निकलने की होड़ में दो कारें रास्ते पर खड़ी हो गईं। 15 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी साइलेंसर डूबने से बंद हो गए। सीसामऊ नाला बैकफ्लो होने से ग्वालटोली और खलासी लाइन में नाले के आमने-सामने के घरों में सीवर का पानी भर गया।
जूही खलवा पुल पर बारिश के बाद जल भराव
- फोटो : amar ujala
जूही खलवा पुल को किया बंद
सूचना पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने भैरोघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन पहुंचकर सीसामऊ नाले के टैपिंग प्वाइंट से गंगा की तरफ के गेट खुलवाए। इसके बावजूद वीआईपी रोड पर शाम 7:30 बजे तक जलभराव रहा। इसी तरह जूही खलवा पुल में भी पानी भरने पर नगर निगम ने इस पुल के अफीम कोठी की तरफ और जूही की तरफ स्थित गेट बंद कराए।
साकेत नगर में जल भराव के बीच निकलते वहान
- फोटो : amar ujala
इन मोहल्लों में भी भरा पानी
विजयनगर, शास्त्रीनगर, सर्वोदयनगर मॉडल रोड, पांडुनगर, कौशलपुरी, कबाड़ी मार्केट, गोविंदनगर, साकेतनगर, निरालानगर, किदवईनगर, जरीबचौकी, गांधीनगर, प्रेमनगर, परेड, साइकिल मार्केट, पीपीएन मार्केट, आलम मार्केट, बासमंडी, डिप्टीपड़ाव, लक्ष्मीपुरवा, गौतम विहार कल्याणपुर, आवास-विकास कालोनी, अशोकनगर आदि।
जलभराव के बाद दिक्कतें
- फोटो : amar ujala
बारिश अधिक होने के कारण जलभराव हुआ था। सभी जोन में क्यूआरटी (क्विक रिस्पान्स टीम) सक्रिय कर एक घंटे में पानी जलभराव खत्म कर दिया गया था। -एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम