फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की अपील, बोले- दो लोटा जल बचाकर करें राष्ट्र पर उपकार, कही ये बात

Sun, 19 Jul 2026 03:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर में आयोजित भूजल संरक्षण और नदी पुनरोद्धार सेमिनार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल संरक्षण को राष्ट्रहित का कार्य बताया। उन्होंने कानपुरवासियों से वर्षा जल संचयन करने और किसानों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर स्थित एक होटल में आयोजित भूजल संरक्षण तथा नदी पुनरोद्धार सेमिनार में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल की हर बूंद को अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल एक विभागीय कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी दैनिक दिनचर्या में दो लोटा जल भी बचाता है, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा उपकार होगा।

विज्ञापन

मंत्री ने कानपुरवासियों से स्पष्ट अपील की कि वर्षा जल को बर्बाद होकर नालों में नहीं बहने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग और भूजल पुनर्भरण पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने जोर दिया कि वृक्षारोपण और जल संचयन ही वह एकमात्र रास्ता है, जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं।

विज्ञापन

http://



किसानों को दी ये सलाह

सेमिनार के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कृषि में पानी का उपयोग बेहद समझदारी और विवेक के साथ किया जाना चाहिए। बूंद-बूंद सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर न केवल पानी की बचत की जा सकती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनाए रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि नदी पुनरोद्धार के लिए समाज का जन-सहयोग अनिवार्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें