फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ में ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग, युवक को पीटने के बाद फैलाई दहशत; दो गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 08:17 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ में वर्चस्व कायम करने को लेकर शनिवार रात आरोपियों ने युवक से विवाद के बाद मारपीट की और कई राउंड फायरिंग कर दी। करीब छह राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
फायरिंग करने वाले आरोपी सराफत अली और सोनू गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मुख्य आरोपी शराफत अली उर्फ शूटिंग और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। जाजमऊ के मक्कू शहीद का भट्ठा निवासी अरमान ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात शराफत अली उर्फ शूटिंग अपने भाई सोनू, साथी राहुल, छोटू और दो अन्य लोगों के साथ उनके भाई आदिल से विवाद करने लगा। आरोप है कि आरोपी वर्चस्व कायम करने के लिए बेवजह विवाद कर रहे थे। इसी दौरान आदिल के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन

विवाद के बाद छह राउंड फायरिंग

अरमान के मुताबिक विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। करीब छह राउंड गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

तहरीर मिलने के बाद जाजमऊ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए शराफत अली और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तमंचा और दो कारतूस बरामद

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार शराफत के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
शराफत पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक शराफत अली उर्फ शूटिंग पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चकेरी थाने में उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है, जबकि लखनऊ के गोमतीनगर थाने में हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। चकेरी पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें