अलग-अलग प्रतिष्ठानों से करीब 40 लाख की नकदी मिली
उन्नाव स्थित पांच टेनरियों और फैक्टरियों के अलावा कानपुर में 25 से ज्यादा स्थानों पर कार्रवाई की गई है। कानपुर के सिविल लाइंस, पार्वती बांग्ला रोड, ग्वालटोली, जाजमऊ, मालरोड स्थित प्रतिष्ठानों के अलावा उन्नाव स्थित पांच टेनरी, सहायक इकाई यूरो फुटवियर फैक्टरी में जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि कानपुर, दिल्ली समेत अलग-अलग प्रतिष्ठानों से करीब 40 लाख की नकदी मिली है।
आवासों में सोने, हीरे के गहने मिले
जांच का मुख्य बिंदु समूह को मिलने वाले निर्यात ऑर्डरों के भुगतान प्रक्रिया पर केंद्रित किया गया है। समूह की खाता बुक, निर्यात ऑर्डरों का मिलान किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कानपुर, नोएडा, दिल्ली स्थित आवासों में सोने, हीरे के गहने मिले हैं। इनका मूल्यांकन कराया जा रहा है, लेकिन ये गहने कितनी कीमत के हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है।