चकमार्ग के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
अवैध कब्जों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी
एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध कब्जेदार हमीरपुर के फैजान अली और होटल मालिक अशोक सिंह पर समान रूप से कार्रवाई करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप सार्वजनिक मार्ग को कब्जा मुक्त कराया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्ग कब्जा मुक्त रहना चाहिए। यह आम आदमी व किसानों के आवागमन का एकमात्र साधन होता है। किसी भी बिल्डर या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा इस पर मना करने के बावजूद कब्जा कर लिया जाना, कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।