कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एचबीटीयू कैंपस में रहने वाली इंटर की छात्रा ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पिता ने बेटी का शव फंदे पर लटका देखा, तो चीखपुकार मच गई। जिला इटावा के बकेवर निवासी सुनील कुमार एचबीटीयू में मैकेनिक पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी नेमा, बेटी, प्रकृति सिंह (17) व छोटा बेटा अविरल है। पिता ने बताया कि प्रकृति मंधना के भवानीपुर स्थित एनएलके एकेडमी में सीबीएसई से इंटर कर रही थी।
पिता ने बताया कि बेटी की इन दोनों परीक्षा चल रही है। पहली परीक्षा 18 फरवरी को एजुकेशन की हुई थी। बेटी ने बताया था कि परीक्षा अच्छी हुई। अगली परीक्षा एकाउंटेंसी की 24 फरवरी को थी, इसको लेकर वो थोड़ा सा घबरा रही थी, लेकिन उन्होंने उसे समझाया भी था। बताया कि शनिवार रात बेटी अपने कमरे में रात एक बजे तक पढ़ते दिखी थी। रविवार सुबह सात बजे वह जब दूध लाने के लिए उठे।