फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झटपट नाम…सात दिन के बजाय महीनों में काम, पोर्टल से मई तक 1561 उपभोक्ताओं ने किया था आवेदन, पढ़ें मामला

Tue, 10 Jun 2025 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: झटपट पोर्टल से दिसंबर से मई तक 1561 उपभोक्ताओं ने घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कानपुर में1234 ऐसे उपभोक्ता मौजूद हैं, जिनका कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद भी मीटर नहीं लगा है।
विज्ञापन
केस्को - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  बिजली उपभोक्ताओं को जल्दी कनेक्शन देने का दावा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। झटपट पोर्टल से एक सप्ताह में कनेक्शन देने का मानक रखा गया है, लेकिन चार माह में भी कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इससे यह सुविधा के बजाय असुविधा दे रहा है। केस्को ही ओर से नए कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।

विज्ञापन

मई 2025 तक इस पोर्टल के माध्यम से 1561 उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन भी किया। सभी को उम्मीद थी कि कनेक्शन सात दिन में हो जाएगा, लेकिन महीनों चक्कर लगाने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। सबसे अधिक समस्या दक्षिण क्षेत्र में देखने को मिली है।

कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद भी नहीं लग सका मीटर
इसमें नौबस्ता, हंसपुरम, दहेली सुजानपुर, हैरिसगंज और जाजमऊ सबस्टेशन के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को सबसे अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। इन इलाकों में 295 उपभोक्ताओं ने फीस जमा कर दी, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। वर्तमान में दिसंबर 2024 से मई 2025 तक 1233 उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद भी मीटर नहीं लग सका है।

नया घर बनवा रहे हैं। इसके लिए झटपट पोर्टल के माध्यम से 25 मार्च को आवेदन किया था। कई बार सबस्टेशन और हेल्प डेस्क के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है।  - रघुवीर यादव, जरौली फेज-2

केस्को के उच्चाधिकारियों की ओर से जल्दी सुविधा देने के लिए पोर्टल बनाया गया है। लेकिन इससे समस्या ज्यादा हो रही है। इससे अच्छा तो पहले था कि सीधे सबस्टेशन जाओ और पेपर वर्क पूरा होने के बाद कनेक्शन मिल जाता था।  -देशराज कुशवाहा, साकेतनगर
विज्ञापन

नए कनेक्शन के लिए हर प्रक्रिया आसानी से पूरी होती है। उपभोक्तओं की ओर से पेपर पूरा न करना या फिर किसी प्रकार की गलती के कारण ही देरी होती है। फिलहाल देरी होने वाले कनेक्शनों को प्राथमिकता के साथ सही किया जा रहा है।  -अंकित कुमार, अधीक्षण अभियंता, केस्को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें