डायबिटीज रोगियों को जल्दी हो जाता है संक्रमण
उन्होंने बताया कि न्यूरो सर्जरी और नाक, कान, गला रोग (ईएनटी) विभाग की टीम ने मिलकर ऑपरेशन किया। इंडोस्कोपिक विधि से नाक के रास्ते मस्तिष्क तक पहुंचकर फफूंदी का जमाव हटाया गया। इसके बाद दवाओं से संक्रमण ठीक हुआ तो रोगी की आंखों की रोशनी लौटने लगी। न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. सिंह ने बताया कि डायबिटीज रोगियों को इस तरह का संक्रमण जल्दी हो जाता है। इनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। साल में इस तरह के 24-25 रोगी आ रहे हैं।