फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंस्पेक्टर ने पी रखी थी अत्यधिक शराब, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच के लिए विसरा सुरक्षित

Sat, 30 Aug 2025 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव शुक्रवार शाम कार में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ थाने के बाहर शुक्रवार शाम को कार के अंदर मृत मिले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय ने मौत के वक्त अत्यधिक शराब पी रखी थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि, उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। डॉक्टराें को शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन


मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी शादी
मृतक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की पत्नी राशि ने बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये 27 नवंबर 2023 को उनकी निर्मल से शादी हुई थी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बैरिया गांव के रहने वाले निर्मल की पुलवामा में पोस्टिंग थी। पत्नी के अनुसार सात अगस्त को पति मेडिकल लीव लेकर आए थे। 29 अगस्त को उन्हें दिल्ली स्थित ट्रांजिट कैंप में रिपोर्ट करना था। शुक्रवार सुबह राजधानी ट्रेन पकड़नी थी लेकिन वह छूट गई। इसके बाद किसी अन्य ट्रेन से जाने के लिए पत्नी राशि, अपनी मां निरूपमा और किरायेदार संजय चौहान के साथ उन्हें कार से उन्हें स्टेशन छोड़ने के लिए साथ में निकले।

 
विज्ञापन

सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
साकेतनगर में घर के पास ही निर्मल ने उन्हें व उनकी मां को कार से उतार दिया और सजंय के साथ स्टेशन तक चले जाने की बात कही। दोपहर बाद जब किरायेदार घर लौटा तो उसने बताया कि निर्मल ने कार से ही दिल्ली जाने का मन बना लिया। इस कारण उसे वापस भेज दिया। दूसरी तरफ निर्मल स्टेशन पर ही कार खड़ी करके उसमें शराब पीते रहे। जीआरपी को कार से शराब की बोतल, तीन पत्ते नींद की गोलियां और एक प्लास्टिक का गिलास पैक बना हुआ मिला। पत्नी के अनुसार निर्मल के खिलाफ कोई जांच भी चल रही है। बताया 28 अगस्त की सुबह से पति ने शराब पीना शुरू किया तो उन्होंने विरोध किया। इस पर निर्मल ने उन्हें पीट दिया। अधिक शराब पीने के कारण उनकी तबीयत खराब रहती थी। 16 जून को सफदरजंग अस्पताल में उन्हें 19 घंटे वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। 30 जून को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। अधिक शराब पीने और बंद कार में गर्मी की वजह से शरीर पर काले निशान पड़े थे। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें