फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जिला जेल में बंदी की हैलट में मौत, परिजन बोले- बेलन से सीने पर मारा, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Fri, 23 Oct 2026 02:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिला कारागार में बंद वाहन चोरी के 22 वर्षीय आरोपी की हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल के भंडार गृह में भारी काम के दबाव के बीच बंदी रक्षकों ने आसिफ के सीने पर बेलन से हमला किया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिला कारागार में बंद वाहन चोरी के आरोपी आसिफ (22) की हैलट में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि जेल के भंडार गृह में काम के दबाव के बीच बंदी रक्षकों ने आसिफ के सीने पर बेलन से वार किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हैलट रेफर किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

चौबेपुर के दरियागंज गांव निवासी आसिफ को पुलिस ने पांच अगस्त को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर माती जेल भेजा था। करीब एक माह बाद उसे कानपुर जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया। आसिफ की मां हसीमा और मामा नियाज का आरोप है कि जिला जेल के भंडार गृह में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। वहां उस पर भारी सामान उठाने का दबाव बनाया जा रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन





सीने पर बेलन से वार कर दिया

शारीरिक कमजोरी के कारण आसिफ ने भारी सामान उठाने से मना किया, तो बंदी रक्षक ने उसके सीने पर बेलन से वार कर दिया। परिजन के मुताबिक, मारपीट में गंभीर चोट लगने से आसिफ की हालत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने जेल में मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें