फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंफ्लुएंजा का संक्रमण बढ़ा, 10 मरीज भर्ती, बरतें एहतियात

Sat, 18 Mar 2023 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हैलट ओपीडी में मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के डॉ. सौरभ अग्रवाल और एसके गौतम ने सवा दो बजे तक 700 से ज्यादा मरीज देखे। इनमें से करीब 400 मरीज खांसी, बुखार, जुकाम के बताए गए। इंफ्लुएंजा- ए के लक्षणों वाले 50 से ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इंफ्लुएंजा का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हैलट अस्पताल की ओपीडी में खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों की भीड़ रही। ऐसे लक्षणों वाले 10 गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उर्सला, कांशीराम अस्पताल, केपीएम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक एच3एन2 की आशंका वाले किसी भी मरीज की न तो जांच कराई और न नमूने तक लिए। नगर में इसकी जांच की सुविधा भी शुरू नहीं की गई है। हैलट ओपीडी में मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के डॉ. सौरभ अग्रवाल और एसके गौतम ने सवा दो बजे तक 700 से ज्यादा मरीज देखे। इनमें से करीब 400 मरीज खांसी, बुखार, जुकाम के बताए गए। इंफ्लुएंजा- ए के लक्षणों वाले 50 से ज्यादा मरीज पहुंचे। डॉ. एसके गौतम ने बताया कि फ्लू के मरीज लगातार आ रहे है। इंफ्लुएंजा - ए जैसे लक्षणों वाले मरीज भी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें