फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल, 27 दिसंबर को उत्तर जिला चुनाव, 15 तक बन सकते हैं सदस्य

Sat, 13 Dec 2025 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 27 दिसंबर को होने वाले उत्तर जिला चुनाव पर चर्चा की और घोषणा की कि 15 दिसंबर तक 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके सदस्यता अभियान को बढ़ाया गया है। इसका फॉर्म रविवार और सोमवार को भरा जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को कलक्टरगंज स्थित कार्यालय में हुई। इसमें 27 दिसंबर को होने वाले उत्तर जिला के चुनाव पर चर्चा की गई। तय हुआ कि सोमवार 15 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। हालांकि 90 प्रतिशत तक सदस्यता का कार्य पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता और सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता ने बताया कि रविवार को दोपहर एक से लेकर शाम चार बजे तक और सोमवार को दो बजे से रात आठ बजे तक सदस्यता का नवीनीकरण और नए सदस्यों का फॉर्म भरा जाएगा। बैठक में कृपाशंकर त्रिवेदी, राकेश सिंह, महेंद्र गुप्ता, विराट गुप्ता, राजेश गुप्ता, गुलशन जायसवाल, अजय प्रताप सिंह, संतोष दीक्षित, हरिओम अग्रहरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें