फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भारतीय सेना ने मनाया विश्व सफाई दिवस, गंगा स्वच्छता की दिलाई शपथ…पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी बांटे

Sat, 20 Sep 2025 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भारतीय सेना की गंगा टास्क फोर्स ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में विश्व सफाई दिवस मनाया। इस दौरान छात्रों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
सेना ने छात्रों को बांटे पौधे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल कस्बे के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शनिवार को भारतीय सेना की 137 सीईटीएफ टीए बटालियन (39 गोरखा राइफल) ने विश्व सफाई दिवस मनाया। इस दौरान बटालियन ने छात्रों को गंगा की स्वच्छता की शपथ दिलाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी बांटे।

विज्ञापन

बटालियन के नायब सूबेदार टेक बहादुर और रणबीर रौतेला ने बताया कि 20 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व सफाई दिवस घोषित किया है। इसका उद्देश्य लोगों में सफाई और अपशिष्ट प्रदूषण को कम करने के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन

बीमारियों के प्रति किया जागरूक
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी यूनिट, गंगा टास्क फोर्स, नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों की सफाई और संरक्षण का काम करती है। इस कार्यक्रम में नमामि गंगे से जुड़े रामशंकर तिवारी ने भी बच्चों को डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया और उनसे बचाव के तरीके बताए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें