कानपुर पहुंची भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ी शहर पहुंचे। लखनऊ में हुई चार दिवसीय सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के 14 खिलाड़ी और अन्य सहायक स्टाफ कर्मी बस से आए। वहीं भारत ए टीम के चार खिलाड़ी और सहायक स्टाफ लखनऊ से बस से और आठ खिलाड़ी दिल्ली और बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट से चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
यहां से सभी को बस के जरिये होटल लैंडमार्क लाया गया। होटल पहुंचने पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत रामधुन के बीच तिलक लगाकर, रुद्राक्ष की माला पहनाकर व फूल देकर किया गया। लखनऊ से आई भारतीय टीम में गुरजापनीत सिंह, आयुष बडोनी, विप्रराज निगम, सूर्यांश के साथ सहायक स्टाफ शामिल रहा। वहीं बंगलूरू की फ्लाइट से सबसे पहले सुबह साढ़े दस बजे रियान पराग शहर पहुंचे।
कानपुर पहुंची भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर सवा दो बजे दिल्ली से आई फ्लाइट से प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधू, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई आए जिन्हें चकेरी एयरपोर्ट से लोकल मैनेजर मनीष मल्होत्रा, सौरभ व केके अवस्थी होटल लेकर आए।
कानपुर पहुंची भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम
- फोटो : अमर उजाला
टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया टीम एक साथ आई जबकि भारतीय खिलाड़ी दो हिस्सों में आए। रविवार को टीम के कैप्टन श्रेयस अय्यर मुंबई से आएंगे। होटल में अहमद अली खान तालिब, अश्वनी कोहली, अमित समेत अन्य सदस्यों ने दोनों टीमों का स्वागत किया।
कानपुर पहुंची भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम
- फोटो : अमर उजाला
समर्थकों ने तिरंगा लहराकर किया स्वागत
भारतीय-ए टीम की एक झलक पाने के लिए समर्थक होटल के बाहर खड़े रहे। जैसे ही ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम की बसें पहुंची तो समर्थकों ने तिरंगा लहराकर भारतीय टीम का स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।