फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind A Vs Aus A: भारत के सलामी बल्लेबाजों का धमाका, प्रभसिमरन-प्रियांश ने ठोके अर्द्धशतक, 17.5 ओवर में 100 रन

Wed, 01 Oct 2025 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भारत-ए की सलामी जोड़ी प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले वनडे में मात्र 17.5 ओवर में 100 रन बनाकर धमाकेदार शतकीय साझेदारी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए अपना-अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहले मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरूआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की अच्छी खबर लेते हुए मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बारिश की।

विज्ञापन

प्रभसिमरन ने स्टेट बाउंड्री पर चौका मारकर भारतीय टीम के सौ रन पूरे किए। दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरूआत करते हुए मात्र 17.5 ओवर में 100 रन बनाकर शतकीय साझेदारी पूरी की। प्रभसिमरन ने अपना अर्द्धशतक कोपर की गेंद पर स्टेट में छक्का मारकर पूरा किया।

विज्ञापन

शतकीय साझेदारी और अर्द्धशतक
उन्होंने पचास रन बनाने के लिए 49 गेंदों पर छक्के चौकों व दो छक्कों की मदद से 54 रन पूरे किए। इसके अगले ही ओवर में दूसरे छोर पर खड़े प्रियांश आर्या ने भी टॉड की गेंद पर एक रन लेकर अपने पचास रन पूरे किए। प्रियांश ने 50 रन पूरे करने के लिए 60 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें