फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तंबाकू कारोबारी के 14 प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, 50 से ज्यादा अफसरों ने की जांच

Thu, 29 Feb 2024 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

तंबाकू कारोबारी के 14 प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने छापा मारकर देर रात तक जांच-पड़ताल की। कानपुर, दिल्ली, अहमदाबाद स्थित फैक्ट्री, गोदाम, कार्यालयों में 50 से ज्यादा अफसरों ने जांच की।
विज्ञापन
तंबाकू कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर चोरी की आशंका में आयकर की अलग-अलग टीमों ने शहर से कारोबार शिफ्ट कर चुके तंबाकू कारोबारी के कानपुर, दिल्ली, अहमदाबाद समेत 14 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर देर रात तक जांच-पड़ताल की। यहां से टीमों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल आदि जब्त किए। यह कार्रवाई कुछ दिन पूर्व एक बड़े पान मसाला कारोबारी के यहां पड़े छापे के बाद मिले इनपुट पर की गई।

विज्ञापन


आयकर के 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमों ने गुरुवार दोपहर बाद वंशीधर श्रीराम फर्म के रामगंज-नयागंज स्थित कार्यालय, शक्करपट्टी स्थित होटल, आर्यनगर स्थित आवास के साथ ही यहीं पर बने तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसके साथ दिल्ली स्थित आवास पर भी छापा मारा। सूत्रों के अनुसार रामगंज में कारोबारी का पुराना कार्यालय है। पहले कारोबारी आर्यनगर में रहते थे। सालों पहले वह दिल्ली चले गए और कारोबार अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया। शहर में फैक्ट्री है। कारोबारी सभी प्रमुख पान मसाला कारोबारियों को बड़े पैमाने पर तंबाकू सप्लाई करते हैं। शहर से शिफ्ट होने के बाद भी यहां से भी बड़े पैमाने पर कारोबार चल रहा है। बीते सालों के रिटर्नाें के मिलान में कारोबार बढ़ने के बाद भी कम कर चुकाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें