फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की दौड़ में कानपुर टॉप पर

Sat, 05 Dec 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की दौड़ में सबसे पापुलर सिटी की वोटिंग के अंतिम दिन शुक्रवार को रात 8 बजे अपना शहर कानपुर देश में टॉप पर पहुंच गया। केंद्र सरकार की वेबसाइट mygov मोस्ट की मोस्ट पापुलर सिटीज की ताजा रैकिंग के अनुसार रात 12 बजे तक कानपुर को 169842 वोट मिले। यह कनपुरियों की रिकार्ड तोड़ ऑनलाइन वोटिंग से संभव हो पाया। स्मार्ट  सिटी के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की दौड़ में शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद कनपुरियों ने दिल खोलकर वोटिंग की। 30 नवंबर को मोस्ट पापुलर सिटी की दौड़ में कानपुर आठवें स्थान पर था। शुक्रवार रात स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल देशभर के 97 शहरों को पछाड़ते हुए अपना शहर पहले नंबर पर आ गया।
विज्ञापन


शहर    वोट (लाख में)
कानपुर    1.65
इलाहाबाद    1.63
झांसी    1.43
अलीगढ़    1.35
भोपाल    1.15
इंदौर    1.085
सहारनपुर     0.96
हल्दिया    0.75
उदयपुर    0.60
जबलपुर    0.58

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें