फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निष्पक्ष मतदान में इंदर सिंह उर्फ गुरु बने नए कोटेदार, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव

Tue, 02 Sep 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रामीणों ने खुशी जताई कि अब गांव में ही राशन की दुकान बहाल हो गई है। पहले दुकान निरस्त कर तिवारीपुर गांव में अटैच कर दी गई थी, जो तीन-चार किमी दूर होने से काफी असुविधा होती थी।
विज्ञापन
राशन की दुकान के लिए कोटेदार चयन की प्रक्रिया संपन्न - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के महोली गांव में रविवार को राशन की दुकान के लिए कोटेदार चयन की प्रक्रिया पंचायत भवन में संपन्न हुई। इंदर सिंह उर्फ गुरु और सोनम सिंह के बीच हुए मुकाबले में ग्रामीणों ने पर्ची द्वारा मतदान किया। इंदर सिंह को 458, जबकि सोनम सिंह को 275 मत मिले। इस तरह इंदर सिंह 183 मतों से विजयी घोषित हुए। चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहा।

विज्ञापन

इसकी देखरेख ग्राम प्रधान, एडीओ (सी) रवि वर्मा और ग्राम सचिव गिरीश प्रजापति ने की। सुरक्षा की दृष्टि से पुरवामीर चौकी प्रभारी विकास त्यागी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने खुशी जताई कि अब गांव में ही राशन की दुकान बहाल हो गई है। पहले दुकान निरस्त कर तिवारीपुर गांव में अटैच कर दी गई थी, जो तीन-चार किमी दूर होने से ग्रामीणों को काफी असुविधा होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें