जिला पूर्ति अधिकारी बोले- इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी
होटल संचालक अशरफ अली ने बताया कि अशोक नगर स्थित एसबी गैस एजेंसी संचालक सचिन मिश्रा ने 3500 रुपये के हिसाब से दो सिलिंडर दिए जब कि एक सिलेंडर का दाम 1905 रुपये है। इसके बाद टीम ने काकादेव क्षेत्र के तुलसीनगर रोड पर एक गुमटी से राम विहार निवासी समर को घरेलू सिलिंडर से अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़ा। यहां एक इलेक्टि्रक कांटा, नौ खाली सिलिंडर, एक भरा सिलिंडर और गैस रिफिलिंग रेगुलेटर और पतली पाइप बरामद की। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।