मोटरसाइकिल के नंबर से हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान के प्रयास शुरू किए। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मोटरसाइकिल का नंबर चालान ऐप पर डालकर चेक किया गया। इससे मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मृतक की पहचान शिवम गुप्ता (24) पुत्र राकेश गुप्ता के रूप में हुई। वह बिधूना के नई बस्ती, किसनी रोड का निवासी था।
अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
पुलिस ने घायल शिवम को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल चिचोली भिजवाया। हालांकि, घाव इतने गहरे थे कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मृतक के परिजन बिलखते हुए औरैया मोर्चरी पहुंच गए हैं। घर के जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि अज्ञात डंपर का सुराग लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी चालक और वाहन को पकड़ लिया जाएगा।