फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्वरूपनगर में खड़ी कार में मिला अवैध पटाखों का भंडारण, विस्फोटक अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

स्वरूपनगर में खड़ी कार में अवैध पटाखों का भंडारण मिला। पुलिस ने छापे के दौरान पकड़ा। कार सीज कर विस्फोटक अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
स्वरूपनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसातखाना में हुए धमाके के बाद से पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को स्वरूपनगर में देर रात चेकिंग के दौरान खड़ी एक कार में पटाखों का अवैध रूप से भंडारण पकड़ा है। पुलिस ने पटाखे जब्त कर कार सीज कर दी है। बिसातखाना में बुधवार से लेकर अब तक 150 क्विंटल से अधिक पटाखों की बरामदगी की जा चुकी है। शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान स्वरूपनगर पुलिस को एक बड़े अस्पताल की गली में नामचीन डॉक्टर के घर के पास रहने वाले रिषभ त्रिपाठी की कार में भारी मात्रा में पटाखा मिला।

विज्ञापन


स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि कार से अनार, बम, फुलझड़ी व सीको समेत कई अन्य पटाखे बरामद किए। कार में रखे पटाखों से हादसा होने की संभावना थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने खुद वादी बनकर विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही कार को सीज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें