फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नहर पट्टी से हटे अवैध कब्जे, बुलडोजर चला तो भड़के दुकानदार, दरोगा ने विक्रेता को मारा थप्पड़, जांच शुरू

Sun, 05 Jul 2026 01:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी में अर्मापुर नहर पट्टी पर सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान 100 से अधिक स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई का विरोध कर रहे एक दुकानदार को दरोगा द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी के अर्मापुर नहर पट्टी पर शनिवार को अतिक्रमण अभियान चलाने के दौरान बवाल काट रहे एक दुकानदार को  दरोगा ने थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिंचाई विभाग ने शनिवार को अर्मापुर नहर पुल से लेकर पनकी नहर पुल तक हुए अतिक्रमणों को बुलडोजर से ढहाया। सिंचाई विभाग के अधिकारी पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन

इस दौरान 60 स्थाई अतिक्रमण के अलावा 40 अस्थाई अतिक्रमण साफ कराए। सिंचाई विभाग की जगह पर निर्माण कर वर्षों से रह रहे कुछ लोगों ने विरोध किया, जिन्हें पुलिस और पीएसी ने शांत कराया। सहायक अभियंता सार्थक ने बताया कि सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों को पहले कई बार नोटिस दी जा चुकी थी। हालांकि, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया।

विज्ञापन

http://



चोखा-बाटी विक्रेता को दरोगा ने तमाचा जड़ दिया

शनिवार को अर्मापुर से लेकर पनकी नहर पुल तक बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण साफ कराया गया है। वहीं, अतिक्रमण अभियान का विरोध कर रहे एक चोखा बाटी विक्रेता को वहां मौजूद दरोगा ने तमाचा जड़ दिया।  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें