फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर आईआईटी की रोबोटिक टीम ने कनाडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान

Sat, 25 May 2019 04:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर की इक्विप डे रोबोटिकऑटोनोम (इरा) टीम 66 देशों को पछाड़ते हुए दुनिया के टॉप-3 बेस्ट टीम में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर की इक्विप डे रोबोटिकऑटोनोम (इरा) टीम 66 देशों को पछाड़ते हुए दुनिया के टॉप-3 बेस्ट टीम में शामिल हो गई है। इस टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा के मांट्रेल सिटी में 20 से 22 मई के बीच आयोजित आईट्रिपलई डीजेआई रोबो मास्टर चैलेंज 2019 में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


इसमें दुनियाभर की टॉप 68 टीमों ने शिरकत की थी। आईआईटी कानपुर की यह टीम भारत में इकलौती ऐसी टीम है, जिसका चयन इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए हुआ था। संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. लक्ष्मीधर बहेरा ने बताया कि इसमें लोकलाइजेशन, ऑटोनामस नवीगेशन पर काम करना था।

टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर आधारित कई बेहतरीन रोबोट तैयार किए हैं। टीम में अशोक कुमार चौधरी, सूर्यांश अग्रवाल, सूरज, सौम्य रंजन, नैशाध परमार, करण वैश्य, अविरल खरे, शोभित जग्गा, नितिश देशपांडे शामिल थे। छात्रों की इस सफलता पर आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, उपनिदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल समेत सभी वरिष्ठ शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें