फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को चाकू से गोद दी दर्दनाक मौत फिर खुद को भी किया जख्मी, पुलिस पहुंची तो बह रहा था खून

Sat, 25 May 2019 03:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा के बकेवर में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों को एक पार्क के खून से लथपथ प्रेमी जोड़ा नजर आया। घटना की सूचना पर आननफानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की तो पता चला कि युवती की बेरहमी से की हत्या की गई है। 

विज्ञापन


प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी और प्रेमी रक्तरंजित हालत में बेहोश पड़ा था। पुलिस की शुरुआती जांच की मानें  तो प्रेमी ने पहले चाकू मारकर हत्या की फिर जान देने की कोशिश में खुद को भी चाकू से गोद लिया। बकेवर निवासी एक 20 वर्षीय युवक का पड़ोस की 18 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ग्रामीणों की मानें तो दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजनों को भी इनके प्रेम संबंधों की जानकारी थी। परिजन अक्सर इसका विरोध भी करते थे। शनिवार की सुबह जूनियर हाईस्कूल में बने आंबेडकर पार्क में युवक व युवती लहूलुहान हालत में पड़े मिले तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि प्रेमी युवक की हालत गंभीर थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया। इलाकाई लोगों की मानें तो दोनों आधी रात में पार्क पहुंचे। इसके बाद युवक ने चाकू से गोदकर युवती की हत्या कर दी और खुद को भी चाकू मार लिया।

युवती के पिता सेवानिवृत्त सीआइएसएफ के जवान हैं। उसकी मां का कहना है कि रात्रि में किसी ने कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे कुछ भी पता नहीं है। युवक के पिता का देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें