इन थानों की बढ़ी जिम्मेदारी
कानपुर से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित सचेंडी, बिधनू, नौबस्ता, बर्रा, चकेरी, घाटमपुर, जाजमऊ, चकेरी, महाराजपुर थानों के प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वे कोहरे के दौरान हाईवे के किनारे हूटर बजाकर लगातार मूवमेंट पर करेंगे, जिससे हाईवे पर लोग वाहन न खड़ा कर सकें। जहां भी बेवजह वाहन खड़े हों उन्हें क्र्रेन की मदद से उठवा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराएं। बेवजह खड़े इन वाहन स्वामियों से अर्थदंड वसूलने के लिए भी कहा गया है।
कोहरे के दौरान हादसे रोकने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की गई है। शहर के लोगों से भी अपील है कि वे कोहरे में ट्रैफिक नियमों का पालन करें।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर कानपुर