फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईसीएआई की गोष्ठी…सीए सुशील गोयल बोले- जीएसटी नोटिस का जवाब उचित दस्तावेजों को लगाकर दें

Sat, 29 Nov 2025 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईसीएआई की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल द्वारा कानपुर में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने जीएसटीआर-1 और 3बी के मेल-मिलाप पर जोर देते हुए बताया कि व्यवस्थित दस्तावेजीकरण और मानकों का पालन ही जीएसटी जोखिमों से बचने और प्रभावी पीयर रिव्यू का आधार है।
विज्ञापन
आईसीएआई की गोष्ठी में जानकारी देते विशेषज्ञ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की ओर से शुक्रवार को लखनपुर स्थित सभागार में जीएसटी एवं पीयर रिव्यू विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सही दस्तावेजीकरण और समयबद्ध अनुपालन व्यवसाय और कारोबारियों को जोखिमों से बचाता है। सीए सुशील कुमार गोयल ने जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी के मेल-मिलाप, आईटीसी क्लेम के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों के बारे में बताया।

विज्ञापन

कहा कि विभाग के किसी भी नोटिस का जवाब उचित दस्तावेजों को लगाकर देना चाहिए। सीए ध्रुव गोयल ने बताया कि व्यवस्थित दस्तावेजीकरण एवं मानकों का पालन ही सफल और प्रभावी पीयर रिव्यू का आधार होता है। इस मौके पर सीए (डॉ.) अनुज गोयल, अंकुर कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, जयेंद्र कुमार तिवारी, अंकुश जैन, धवल कोठारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें