दिव्यांश के परिजनों से मिलते सतीश महाना
- फोटो : amar ujala
आवास और आर्थिक मदद के दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के माध्यम से परिवार को हर संभव सरकारी मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए सरकारी आवास की व्यवस्था की जाए और राजस्व विभाग से जो भी वित्तीय सहायता देय है, उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
दिव्यांश के पिता को बंधाया ढांढस
- फोटो : amar ujala
जांच में जुटी है पुलिस
सतीश महाना ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों को उनके किए की ऐसी सजा मिलेगी, जो एक मिसाल बनेगी।