फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शराब के लिए पति ने गिरवी रखा था सिलिंडर, चौकी इंचार्ज ने जेब से पैसे भर कराई वापसी, लोगों ने की तारीफ

Thu, 09 Apr 2026 12:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र में पति द्वारा शराब के लिए गिरवी रखे गए गैस सिलिंडर को चौकी इंचार्ज विशाल शर्मा ने अपने पास से 1200 रुपये देकर वापस दिलवाया। पुलिस की इस मानवीय पहल से महिला और उसके बच्चों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
शराबी पति ने गिरवी रखा सिलिंडर, दरोगा ने पैसे देकर छुड़वाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र से संवेदनाओं से भरी एक खबर सामने आई है। यहां एक बेबस महिला की गुहार पर चौकी इंचार्ज ने न केवल उसकी समस्या सुनी, बल्कि अपनी जेब से पैसे देकर उसका गिरवी रखा गैस सिलिंडर भी वापस दिलवाया। पुलिसकर्मी की इस दरियादिली की अब हर जगह चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसका पति शराब का लती है और उसने घर में खाना बनाने वाला इकलौता गैस सिलिंडर शराब के लिए गिरवी रख दिया है। घर में सिलिंडर न होने के कारण बच्चों के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई थी।

चौकी इंचार्ज की सराहनीय पहल
महिला की आपबीती सुनकर चौकी इंचार्ज विशाल शर्मा ने अपनी जेब से 1200 रुपये की व्यवस्था की और उस व्यक्ति के पास पहुंचे, जहां सिलिंडर गिरवी रखा गया था। पैसे चुकाकर उन्होंने सिलिंडर छुड़वाया और महिला को सुपुर्द किया। सिलिंडर वापस मिलते ही महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और मासूम बच्चों को बड़ी राहत मिली।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हीरो बने दरोगा जी
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग चौकी इंचार्ज विशाल शर्मा की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर हर पुलिसकर्मी इसी तरह आम जनता के प्रति संवेदनशील हो जाए, तो पुलिस और जनता के बीच की खाई को भरा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें