फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राशन के रुपयों की पति पी गया शराब, पत्नी ने दी जान…पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि, जांच जारी

Fri, 11 Jul 2025 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां सजारी में राशन के रुपयों से शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पत्नी ने 500 रुपये पति को देकर राशन लाने को कहा। राशन के पैसों से शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के जमकर विवाद हुआ। परेशान होकर देर रात उसने फंदे से लटककर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सनिगवां सजारी गांव निवासी गोलू राजपूत की की शादी फतेहपुर निवासी प्रियंका उर्फ पिंकल (28) से हुई थी।  दोनों के तीन बेटे ऋषि, दुग्गु और मुनी हैं।

विज्ञापन

पिंकल के भाई लवकुश ने बताया कि बुधवार शाम बहन ने घर का राशन लाने के लिए गोलू को पांच सौ रुपये दिए, लेकिन वह राशन लाने की बजाय शराब पीकर आ गया। घर आकर उसने मीट बनाने के लिए कहा। नशे की हालत में लौटे पति को देखकर पिंकल नाराज हुई। दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गोलू बाहर चला गया। पति की लत और हरकतों से आजिज आकर पिंकल ने देर रात जान दे दी। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें