फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेसीबी से उजाड़ दिए मनरेगा के तहत लगे सैकड़ों पौधे, विरोध पर प्रधान से भिड़े दबंग, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 09 May 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के सिकठिया गांव में मनरेगा के तहत लगाए गए पौधों को जेसीबी से गिराए जाने के मामले में अमित और रामशरण गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राम प्रधान के विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट की कोशिश के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
जेसीबी से उजाड़ दिए हरे-भरे पौधे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकठिया गांव में हरे-भरे पेड़ पौधों को जेसीबी से गिराए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। ग्राम प्रधान आकाश सिंह ने इस घटना को लेकर गांव के ही अमित और रामशरण गोस्वामी पर आरोप लगाते हुए पुरवामीर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि मनरेगा योजना के तहत गांव में शीशम, नीम और बबूल जैसे पौधे लगाए गए थे, जिन्हें आरोपी युवक ने जेसीबी से गिरा दिया है। आरोप यह भी है कि जब प्रधान ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने पहुंचे, तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन





मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें