फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस को चकमा दे सैकड़ों वकील पहुंच गए लखनऊ, बैरिकेडिंग तोड़ किया विधानसभा का घेराव

Sat, 14 Nov 2026 11:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर पिछले दो माह से आंदोलनरत अधिवक्ता शनिवार को विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ पहुंच गए। एलआईयू की सूचना के आधार पर अधिवक्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं की थीं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अधिवक्ता पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंचने में सफल रहे। लखनऊ में बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा पहुंचे और घेराव किया।

विज्ञापन


कानपुर में 10 व 11 सितंबर को हुए प्रांतीय सम्मेलन में 15 सूत्री मांगें रखी गई थीं। इन्हें लेकर अधिवक्ता हर बुधवार को हड़ताल कर रहे हैं। अब तक मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस पर 14 नवंबर को शांति मार्च निकालकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया था। लॉयर्स एसोसिएशन गेट पर इकट्ठा होकर लखनऊ कूच करने की बात कही गई थी जिसको लेकर एलआईयू और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था लेकिन उन्हें रोका नहीं जा सका। सुबह बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सोनल पाठक के साथ, देशबंधु तिवारी, अभय शर्मा, आयुष अग्रवाल समेत कुछ अधिवक्ता लाॅयर्स एसोसिएशन गेट पर इकट्ठा हुए। जब उन्होंने लखनऊ पहुंचने के लिए नारेबाजी की इसी दौरान सरसैया घाट चौराहे के पास उन्हें पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद रणनीति के तहत अधिवक्ता तितर-बितर हो गए और अपने-अपने साधनों से अलग-अलग रास्तों से लखनऊ पहुंच गए। शुक्रवार रात से ही अधिवक्ताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया था।

दोपहर 12 बजे गांधी प्रतिमा से विधानसभा के लिए अधिवक्ताओं ने शांति मार्च निकाला। बताया गया कि विधानसभा के पहले लगाई गई दो बैरिकेडिंग को भी तोड़कर अधिवक्ता विधानसभा तक पहुंचने में सफल रहे। वहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और फिर शांतिपूर्वक वापस लौट गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में रमाकांत मिश्रा, पुष्करधर द्विवेदी, भगवत दास, अनिल बाबू चौधरी, विवेक सिंह, अश्वनी आनंद आदि ने प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें